Join Now

Our Schemes

ब्राहम्ण विधवा मासिक पेंशन-

कानपुर ब्राह्मण विकास योजना – 1

सभी ब्राहम्ण विधवा बहनों के लिये प्रतिमाह रू0 1000.00 की पेंशन शुरू करी जाये। कोई आयु सीमा नहीं है।

कौन पात्र नहीं हो सकता

1- वे किसी भी सरकारी नौकरी या उनके पति की सरकारी नौकरी (पारिवारिक पेंशन) की पेंशनभोगी न हो। (सरकारी विधवा पेंशन पाने वाली महिलाओं को पात्र माना जायेगा)

2- उन्हें किसी भी बीमा पॉलिसी से प्रतिमाह रू0 3000/- या उसके अधिक की पेंशन न मिलती हो।

3- उनका पुर्नविवाह होने पर पेंशन बन्द कर दी जायेगी व आवेदनकर्ता यदि गरीबी रेखा से नीचे है तो पुर्नविवाह में सम्भव आर्थिक सहायता की जायेगी।

नोट- पेंशन योजना संगठन में आने वाले कोष पर आधारित होगी, इसको किसी भी प्रकार से संगठन द्वारा आवेदक से किया गया अनुबन्ध नहीं माना जायेगा।

ब्राहम्ण कोचिंग क्लास

कानपुर ब्राह्मण विकास योजना – 2

ये क्लास कानपुर में शुरूआत में दक्षिण बर्रा में, पश्चिम में विजय नगर, उत्तर में कल्यानपुर/सिंहपुर में शुरू की जायेगी।

जिसमें कक्षा 6 से 10 तक की निःशुल्क कोचिंग (2 घंटे) दी जायेगी।

इसमें स्वयंसेवी ब्राहम्ण शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

शिक्षक (महिला/पुरुष) को विज्ञान संकाय में कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातक होना अनिवार्य है।

शिक्षकों (महिला/पुरुष) प्रति विद्यार्थी 300/- रू0 प्रतिमाह व 10 विद्यार्थी होने पर रू0 4000/- प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा।

पुरूष शिक्षक का विवाहित होना या उसके मुहल्ले के 5 ब्राहम्णों द्वारा उसके अच्छे चरित्र के लिये प्रमाणित होना अनिवार्य होगा।

सभी बच्चे गरीबी रेखा से नीचे वाले या सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले होंगे।

वरिष्ठ ब्राहम्ण सहायता मित्र

कानपुर ब्राह्मण विकास योजना -3

इस योजना में उन सभी ब्राहम्णों को चिन्हित कर उनकी जानकारी रखी जायेगी जो किसी भी कारण वश घर में एकल दम्पत्ति व एकल वृद्ध है।

न्यूनतम आयु 65 वर्ष

सभी आय वर्ग के वृद्ध सम्मिलित।

अल्प आय वालो के लिए पूर्णता निःशुल्क, पेंशनभोगी के लिए शुल्क होगी।

उक्त योजना में एक हेल्प डेस्क बनेगी। एक नम्बर रखा जायेगा। (उक्त नम्बर में 12 से 15 लोगों को Connect किया जायेगा)

यह एक नम्बर लाभार्थी को दिया जायेगा (कैसी काल करनी है, स्पीड डॉयल सेट कराकर)

इस योजना में एकल रहने वाले वरिष्ठ नागरिक को कुछ भी सहायता की आवश्यकता होगी, तत्काल स्वयं सेवी उसका निवारण करेंगे। सहायता के लिए कोई नियम बन्धन नहीं होगा।

जैसे- स्वास्थ्य सम्बन्धी, कोई सामान मंगाना, कहीं जाने का मन तो सहायक, सरकारी कार्यों में सहायक, अकेलेपन में घबराहट, काउन्सलिंग, किसी प्रकार के विवाद आदि सभी विधिक सहायता प्रदान की जायेगी।

ब्राहम्ण विवाद निस्तारण योजना

कानपुर ब्राह्मण विकास योजना -3

यह सशुल्क सहायता योजना होगी जो सिर्फ संगठन के सक्रिय सदस्यों के लिए ही दी जायेगी।

इसका पूरा विस्तार सक्रिय सदस्यता के साथ उन्हें बताया जायेगा।

Our Payment Details

Our Payment Details

Account Name – BRAHMAN PARISHAD UTTAR PRADESH

Bank Name – STATE BANK OF INDIA

Account number – 41677428805

Branch Name – 18244 - PBB ASHOK NAGAR DIST ALLAHABAD

IFSC CODE – SBIN0018244

UPI ID – 9415683484@SBI

Contact Form Demo
9125525072