Brahman Parishad Uttar Pradesh

ब्राह्मण परिषद उत्तर प्रदेश एक सरकार से पंजीकृत संगठन है | जिसका एकमात्र उद्देश्य ब्राह्मण हिताय कार्यों में अपने को समर्पित करना है | इस संगठन में केवल ब्राह्मण ही जुड़ सकते हैं |

THANK TO THE RESULTS ACHIEVED WITH YOU !

1Cr+

Invested for Brahman Welfare

70k+

Members in UP

1800+

Members in Kanpur

ब्राह्मण विकास कार्य

JOIN US

DONATE NOW

Tax Deduction Under Income Tax Act, Section 80G

Welcome To
Brahman Parishad Uttar Pradesh

ब्राह्मण पारिषद उत्तर प्रदेश एक सरकार से पंजीकृत संगठन है | जिसका एकमात्र उद्देश्य ब्राह्मण हिताय कार्यों में अपने को समर्पित करना है | इस संगठन में केवल ब्राह्मण ही जुड़ सकते हैं |
हमरा उद्देश्य है की प्रमुखता उत्तर प्रदेश और सम्पूर्ण भारत के सभी ब्राह्मणों को एकत्रित कर उन्हें अपना खोया हुआ सम्मान वापिस दिलाया जा सके साथ ही अपने हित के लिये अधिक से अधिक सहयोग करा जा सके |
हम अपनी परिषद के माध्यम से हर एक ब्राह्मण जो किसी भी समस्या में अपने को असहाय समझता हो उसकी हर मदद के लिए स्वयं को समर्पित करते हैं तथा हर वो ब्राह्मण जो किसी ब्राह्मण की सेवा के लिए स्वयं को उपयोगी जानता हो इन कड़ी को जोड़ना भी हमारा लक्ष्य है |
परिषद का मुख्य कार्यालय प्रयागराज में स्थित है |
परिषद ने अपने को कयी सेवाओं में सम्मिलित कर रखा है जैसे प्रयागराज में प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेंद्र मिश्रा जी गरीब असहाय ब्राह्मण की अर्थिक मदद करते हैं साथ ही उनके रोजगार या सूक्ष्म व्यवसाय की भी व्यवस्था करवाते हैं |
प्रदेश महासचिव श्री अमित अवस्थी जी और उनकी कार्यकारिणी की ब्राह्मण विकास योजनाओं नें अनेक ब्राह्मण परिवार की चतुर्मुखी सहायता की है (ब्राह्मण विधवा महिलाएं, ब्राह्मण बच्चों की शिक्षा, बुजुर्ग सहायता, विवाद निस्तारण)

Our Schemes

ब्राहम्ण विधवा मासिक पेंशन

कानपुर ब्राह्मण विकास योजना – 1

सभी ब्राहम्ण विधवा बहनों के लिये प्रतिमाह रू0 1000.00 की पेंशन शुरू करी जाये। कोई आयु सीमा नहीं है।

कौन पात्र नहीं हो सकता

1- वे किसी भी सरकारी नौकरी या उनके पति की सरकारी नौकरी (पारिवारिक पेंशन) की पेंशनभोगी न हो। (सरकारी विधवा पेंशन पाने वाली महिलाओं को पात्र माना जायेगा)

2- उन्हें किसी भी बीमा पॉलिसी से प्रतिमाह रू0 3000/- या उसके अधिक की पेंशन न मिलती हो।

3- उनका पुर्नविवाह होने पर पेंशन बन्द कर दी जायेगी व आवेदनकर्ता यदि गरीबी रेखा से नीचे है तो पुर्नविवाह में सम्भव आर्थिक सहायता की जायेगी।

नोट- पेंशन योजना संगठन में आने वाले कोष पर आधारित होगी, इसको किसी भी प्रकार से संगठन द्वारा आवेदक से किया गया अनुबन्ध नहीं माना जायेगा।

ब्राहम्ण कोचिंग क्लास

कानपुर ब्राह्मण विकास योजना – 2

ये क्लास कानपुर में शुरूआत में दक्षिण बर्रा में, पश्चिम में विजय नगर, उत्तर में कल्यानपुर/सिंहपुर में शुरू की जायेगी।

जिसमें कक्षा 6 से 10 तक की निःशुल्क कोचिंग (2 घंटे) दी जायेगी।

इसमें स्वयंसेवी ब्राहम्ण शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

शिक्षक (महिला/पुरुष) को विज्ञान संकाय में कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातक होना अनिवार्य है।

शिक्षकों (महिला/पुरुष) प्रति विद्यार्थी 300/- रू0 प्रतिमाह व 10 विद्यार्थी होने पर रू0 4000/- प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा।

पुरूष शिक्षक का विवाहित होना या उसके मुहल्ले के 5 ब्राहम्णों द्वारा उसके अच्छे चरित्र के लिये प्रमाणित होना अनिवार्य होगा।

सभी बच्चे गरीबी रेखा से नीचे वाले या सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले होंगे।

वरिष्ठ ब्राहम्ण सहायता मित्र

कानपुर ब्राह्मण विकास योजना -3

इस योजना में उन सभी ब्राहम्णों को चिन्हित कर उनकी जानकारी रखी जायेगी जो किसी भी कारण वश घर में एकल दम्पत्ति व एकल वृद्ध है।

न्यूनतम आयु 65 वर्ष

सभी आय वर्ग के वृद्ध सम्मिलित।

अल्प आय वालो के लिए पूर्णता निःशुल्क, पेंशनभोगी के लिए शुल्क होगी।

उक्त योजना में एक हेल्प डेस्क बनेगी। एक नम्बर रखा जायेगा। (उक्त नम्बर में 12 से 15 लोगों को Connect किया जायेगा)

यह एक नम्बर लाभार्थी को दिया जायेगा (कैसी काल करनी है, स्पीड डॉयल सेट कराकर)

इस योजना में एकल रहने वाले वरिष्ठ नागरिक को कुछ भी सहायता की आवश्यकता होगी, तत्काल स्वयं सेवी उसका निवारण करेंगे। सहायता के लिए कोई नियम बन्धन नहीं होगा।

जैसे- स्वास्थ्य सम्बन्धी, कोई सामान मंगाना, कहीं जाने का मन तो सहायक, सरकारी कार्यों में सहायक, अकेलेपन में घबराहट, काउन्सलिंग, किसी प्रकार के विवाद आदि सभी विधिक सहायता प्रदान की जायेगी।

ब्राहम्ण विवाद निस्तारण योजना

कानपुर ब्राह्मण विकास योजना -4

यह सशुल्क सहायता योजना होगी जो सिर्फ संगठन के सक्रिय सदस्यों के लिए ही दी जायेगी।

इसका पूरा विस्तार सक्रिय सदस्यता के साथ उन्हें बताया जायेगा।

Our Payment Details

Account Name – BRAHMAN PARISHAD UTTAR PRADESH

Bank Name – STATE BANK OF INDIA

Account number – 41677428805

Branch Name – 18244 - PBB ASHOK NAGAR DIST ALLAHABAD

IFSC CODE – SBIN0018244

UPI ID – 9415683484@SBI

Get your Member Id Now ! +91 9129966778

Photo Gallery

Contact Form Demo
9129966778